BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 2:21 pm
KHABAR : चल्दू से मंडफिया धाम की पैदल एवं भव्य रथ यात्रा, सांवलिया मित्र मंडल की आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। सांवलिया मित्र मंडल चल्दु के तत्वाधान में मेवाड़ के प्रसिद्ध मंडफिया धाम श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए द्वितीय पैदल एवं भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 
रथ यात्रा को लेकर दशरथ सेन चल्दू ने बताया कि 9 सितंबर को प्रातः 6 बजे चल्दू बस स्टैंड से यह यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा में चाय नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था समिति के द्वारा रहेगी। पैदल यात्रा करने वाले यात्री को समिति के सभी निर्णय का पालन करना होगा। जिसमें पूर्व में पंजीयन, निजी वाहन शामिल नहीं कर पाएंगे, आधार कार्ड की फोटोकॉपी अनिवार्य, कीमती आभूषण पहनकर ना आवे, पंजीयन करने के उपरांत कार्ड दिया जाएगा जो यात्रा के दौरान साथ रखना अनिवार्य, सभी यात्रियों समिति के नियमों का पालन करना होगा। पंजीयन 7 सितंबर शाम 5 बजे के बाद नहीं किया जाएगा। यात्रा के दौरान 18 वर्ष से कम आयु के यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह यात्रा दो दिवसीय होगी। यात्री अपना जरूरी सामान साथ लाए। जो भी यात्री इस यात्रा में शामिल होना चाहता है वह चल्दू में नागेश्वर चौधरी 6266369611, भरत राठौड़ 9752102028, निरंजन तिवारी 9755272814, अरनिया बोराना में भरत गुर्जर 6261205072 एवं घनश्याम पेंटर 9977404075, बरखेड़ा में जगदीश पवार 9098208820, भंवरासा में गोवर्धन सिंह चौहान 9009760384, आदि संबंधित व्यक्तियों से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही दशरथ सेन 9977575805 से भी इस यात्रा के संबंध में अधिक जानकारी ली जा सकती है। सांवलिया मित्र मंडल ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में पधारकर धर्म लाभ ले। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE