BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 2:44 pm
NEWS : ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर मनाया रक्षाबंधन, रक्षा सूत्र बांध बताया पर्व का महत्त्व, पढ़े रेखा खाबिया की खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन का हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें अजमेर से आये राजयोगिनी शांता दीदी उपस्थित थे। 
उन्होंने रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन हम सबका परम प्रिय त्यौहार है क्योंकि इस दिन बहन भाई को राखी बनती है और आत्मा स्मृति का तिलक देकर मुख मीठा करती है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर खर्ची के रूप में कोई ना कोई हमारे जीवन की कोई वीकनेस या हमारी कोई कमी कमजोरी आज हमें खर्ची के रूप में अवश्य दें क्योंकि इसको देने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होते हैं। यह भाई बहन का त्यौहार हम सभी को उमंग उत्साह से भर देता है। 
बीके रूपा दीदी ने रक्षाबंधन पर्व को किस तरह से मनाया जाए कि हम यह यादगार दिवस कभी ना भूल पाए और अपने जीवन से अवगुण दुर्गुणों को दूर करें। सेवा केंद्र संचालिका राज योगी आशा दीदी ने सभी उपस्थित मेहमानों का तिलक और साफा  पहनकर स्वागत किया। रितु बहन ने शब्दों के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिवली दीदी ने भी शांता दीदी का पुष्प देकर स्वागत किया। साईं एस्ट्रो विजन के संजय गिल भाई ने भी शांता दीदी का शॉल पहनाकर सम्मान किया। उपस्थित विनोद यति महाराज ने भी दीदी का स्वागत किया। पतंजलि महिला ग्रुप से पधारी सरस्वती शर्मा ने भी सभी ब्रह्माकुमारी बहनों का का माला पहनकर सम्मान किया। इसी कार्यक्रम में उपस्थित दीपेश भाई हेमंत भाई का बीके बालकिशन भाई ने साफा पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। प्रतापगढ़ से पधारी बीके मीना दीदी का भी सम्मान किया, बैंक से रिटायर बालकिशन भाई, रेलवे से रिटायर सुभाष पुरोहित, प्रहलाद हेड़ा पूर्व लेखा अधिकारी मातृशक्ति गीता बहन मंजू बहन सरिता बहन अनीता बहन ऐसे कई भाई बहनों ने इस रक्षाबंधन सूत्र का महत्व समझकर अपने जीवन में धारण किया। सभी को रक्षा सूत्र बांधा गया और मुख मीठा कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE