BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 5:46 pm
BIG NEWS : मोहनी बाई की हत्या को लेकर मेघवाल समाज उतरा सड़को पर, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, एसपी कार्यालय पहुँच सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। गत दिनों ज्वैलरी के लालच में गांव चम्पी की महिला मोहनी बाई की हत्या कर दी गई थी। उक्त हत्याकांड को लेकर युवा मेघवाल समाज संगठन ने आज नीमच में विरोध प्रदर्शन किया। मेघवाल समाजजन बड़ी संख्या में अंबेडकर सर्कल पर एकत्रित हुए। इसके बाद पैदल नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।   
युवा मेघवाल समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जावरिया ने बताया गया कि मोहनी बाई मेघवाल की हत्या घोर अपराध की श्रेणी में आता है। पिछले सालो में यह देखने में आ रहा है की नीमच में मेघवाल समाज पर आये दिन अन्याय अत्याचार होते आ रहे हैं। जिनको रोक पाने में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग नाकाम साबित हो रहा है। पुरे जिले में हत्याए, बलात्कार, छेड़छाड और मारपीट की घटनाए आम बात हो गई है। मेघवाल समाज इस ज्ञापन के तहत यह मांग करता है कि मृतिका मोहनी बाई के परिवार वालों को 1 करोड़ का मुआवजा मिले, परिवार के एक सदस्य को नोकरी मिले, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाये और गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ कर अन्य सहयोगी आरोपीयों को अति शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE