BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में मतदान से पहले जिला.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOOD NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024- आगामी चौथे चरण में 75.. <<     KHABAR : ग्रीष्म ऋतु में लू लगने से उत्पन्न हो रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चले बूथ की ओर अभियान के तहत ग्राम पंचायत.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या का किया जा रहा है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने मुख्यमंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्‍टर जैन ने किया जावद क्षेत्र के.. <<     BIG NEWS : अवैध खनन को लेकर नीमच जिला प्रशासन की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में तप आराधना की पूर्णाहुति का.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- मतदाता जागरूकता.. <<     KHABAR : समर कैंप में विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : घसुंडी बामनी में डे-नाईट क्रिकेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 6:20 pm
NEWS : महेश वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में सातुड़ी तीज सिंजारा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महेश वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में प्रताप नगर स्थित महेश भवन में सभी माहेश्वरी बंधुओ द्वारा सिंजारा महोत्सव 2023 संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठजन मदनलाल नामधर, शंकरलाल कोठारी, डॉ राधेश्याम लड्ढ़ा, ओम राठी, शिवलाल पोरवाल, सीए अर्जुन मुंदडा, माहेश्वरी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी माहेश्वरी महिला मंडल एवं युवा संगठन प्रताप नगर के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर महेश वंदना के साथ की। तत्पश्चात् नवनिर्वाचित माहेश्वरी समाज प्रताप नगर एवं महेश वेलफेयर सोसायटी की नव नियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष रामेश्वरलाल गदिया, उपाध्यक्ष भगवतीलाल पोरवाल, महासचिव महेंद्र कोठारी, कोषाध्यक्ष महेशचंद्र गगरानी, संगठन सचिव बलवंत सोनी, कार्यकारिणी सदस्य संजय गट्टानी, बसन्त भराडिया, सीए योगेश काबरा, जनार्दन चोखड़ा, रवीन्द्र न्याती, अनुपम भंडारी को सीए अर्जुन मूंदड़ा ने पद एवं गोपनीयता के साथ समाज हित में तन मन धन व ईमानदारी के साथ समाज एवं देश हित के कार्य करने की शपथ दिलायी व शपथ करते हुए समाज के हित में नए कार्य करने के संकल्प लिए। साथ ही माहेश्वरी समाज प्रताप नगर महिला मंडल व युवा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण नयी ऊर्जा जन सेवा के कार्य से शुरुआत कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। 
तत्पश्चात् रामेश्वर गदिया ने स्वागत उद्बबोदन में नवाचार के साथ समाज के लिए समय समय पर कार्य किये जाने हेतु समाजजन से सुझाव माँगे व सभी के सहयोग से नये आयाम स्थापित करने के लिए प्रयास किए जाएँगे।
सिंजारा महोत्सव में संगिनी माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष अलका चोखड़ा, उपाध्यक्ष मधु डाड, सचिव राजश्री काबरा ने बताया की इस उत्सव में भवन में महिलाओं को मेहंदी लगाई गई और साथ ही कई नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं व बच्चों के बीच कई गेम्स प्रतियोगिता हुई। जिनमें प्रथम द्वितीय स्थान क्रमशः प्रियंका कोठारी, लीला पोरवाल, ज्योति काबरा व प्रमिला चोखड़ा रही और बच्चों में आरवी माहेश्वरी व जाह्नवी माहेश्वरी विजेता रहे। कार्यक्रम में युवा संगठन के अध्यक्ष हिमांशु चोखड़ा उपाध्यक्ष रितेश पोरवाल एवं सचिव कार्तिक बल्दवा ने व्यवस्थाओ में सहयोग प्रदान किया। सभी महिलाओं को अदरतिया पूजा हेतु पैकेट दिये गये।
कार्यक्रम संचालन सीए अर्जुन मूंदड़ा ने किया। महासचिव महेंद्र कोठारी ने सभी समाज जन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निर्वाचन एवं शपथ के दौरान पुरानी कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रहलाद राय नामधर व उनकी टीम के साथ नवाचार कार्यक्रम किए गये, जिसमें सफाई ग्रेनाइट स्टैंड नये बर्तन लिए गये की जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE