BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 7:17 pm
NEWS : बच्चों में नशामुक्ति अभियान का तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन, अन्तिम दिन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशामुक्त युवा भारत अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में तीन दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अन्तिम दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार की अध्यक्षता में सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ में समापन समारोह का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय प्रशासन द्वारा अधिकारीगण का स्वागत अभिनन्दन किया गया। इसके पश्चात सीएमएचओ कार्यालय से भरत कुमार शर्मा, पीएमओं कार्यालय से डॉ अमित श्रीवास्तव, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा, ने तम्बाकु, सिगरेट, गुटखा आदि नशीले पदार्थो के बारे में अपने विचारों से बच्चों को नशा मुक्त होने हेतु जागृत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार ने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी किशारों में नशामुक्ति अभियान के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए बच्चों को नशे की रोकथाम एवं इससे होने वाले रोगों एवं कुप्रभावों के बारे में सरल भाषा में जानकारी प्रदान कर उपस्थित छात्रों को नशा मुक्त होने का आव्हान किया। इसके पश्चात नशामुक्ति अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के विजेताओ को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम में सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ के प्राचार्य फादर शैजो थोमस के निर्देशन में छात्र छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति विषय पर नाटक का मंचन कर नशा नही करने की प्रेरणा दी। जिसकी उपस्थित सभी अधिकरीगण द्वारा सराहना की गई।
अन्त में विद्यालय के अध्यापक सुभाष तिवारी द्वारा तीन दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित कर बच्चों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, सुख सेवां संस्थान व विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE