BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2023, 7:38 pm
BIG NEWS : पाटीदार समाज का महाअधिवेशन दलौदा में, देश भर से समाजजन होंगे सम्मिलित, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पाटीदार समाज का महाअधिवेशन 3 सितंबर रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि उपज मंडी दलौदा में आयोजित किया जाएगा।
पाटीदार समाज मंदसौर के जिला अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने बताया कि महाअधिवेशन में रमेश भाई पटेल रूपरेलिया, गिरगौ जतन संस्था गोंडल राजकोट गुजरात (प्रखर वक्ता), कमलेश्वर पटेल पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, कविता पाटीदार राज्यसभा सांसद मध्य प्रदेश, कृष्णकांत पटेल प्रदेश अध्यक्ष, नंदकिशोर पाटीदार प्रदेश महामंत्री, धीरज पाटीदार, पूर्व प्रांताध्यक्षगण शांतिलाल गामी, डॉ रमेश बेलावत, जीवन पाटीदार, अनिल आर्य, शांतिलाल पाटीदार, डॉ भगवान भाई, दीनदयाल पाटीदार, महेन्द्र पाटीदार, अशोक पाटीदार, केतल पाटीदार, जिलाध्यक्ष दिनेश पाटीदार, महिला विंग अध्यक्ष भारती पाटीदार, रवि पाटीदार, मनीष पाटीदार (गरोठ), दुर्गा विजय पाटीदार जिला पंचायत अध्यक्ष मंदसौर, विजय पाटीदार भानपुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष, पुष्पा कन्हैयालाल पाटीदार, अध्यक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष मल्हारगढ सहित विभिन्न जिलों से आयें जिलाध्यक्ष सहित अनेक अतिथि कार्यक्रम में मंचासिन रहेंगे।
शनिवार को ईश्वरलाल पाटीदार, धीरज पाटीदार, नरेंद्र पाटीदार, बलराम पप्पू पाटीदार, पूनम चंद पाटीदार, डॉ घनश्याम पाटीदार ने बताया कि महा अधिवेशन भव्य रूप लेते हुए शनिवार को सभी समाज के संगठन के बंधुओं ने अपनी जिम्मेदारियां को पूर्ण करते हुए मुख्य रूप से टेंट एवं भोजन की व्यवस्था और विशेष तौर पर पार्किंग की व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया।
पूरे कार्यक्रम की कमान पाटीदार समाज संगठन, पाटीदार समाज महिला संगठन, पाटीदार समाज युवा संगठन ने संभाल रखी है। कार्यक्रम में अलग-अलग विषय पर सभी अतिथि अपने विचार रखेंगे।
समाज के उद्योगपति, शिक्षाविद, राजनीतिक क्षेत्र में अपना प्रबुद्ध रखने वाले अपना-अपना विषयो चर्चा करेंगे। पाटीदार समाज के इस अधिवेशन में मुख्य रूप से कृषि, शिक्षा, राजनीति, महिला सशक्तिकरण बिंदुओं पर चिंतन किया जाएगा और कुछ प्रस्ताव पास किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में 5 हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य के साथ रक्तदान शिविर भी लगेगा। आयोजनकर्ताओं के अनुसार रविवार को होने वाले अधिवेशन में 20 हजार वाहन और 50 से 60 हजार समाजजनों के एकत्र होने की संभावना है। पाटीदार समाज के पदाधिकारियो ने मंदसौर जिले के सभी पाटीदार बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में महाअधिवेशन में पहुंचने का निवेदन किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE