नीमच। शहर की सबसे पुरानी एवं सबसे ज्वलंत समस्या बंगला बगीचा समस्या के जल्द से जल्द उचित समाधान की मांग को लेकर बंगला बगीचा संघर्ष समिति दिनांक 4 सितंबर 2023 को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नीमच दौरे के दौरान बंगला बगीचा समस्या को लेकर शांतिपूर्ण रूप से मुंह पर काली पट्टी बांध और हाथ में समाधान नहीं तो वोट नहीं के पर्चे लेकर विजय टाकीज चौराहे पर प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी संघर्ष समिति के सदस्य एडवोकेट अमित शर्मा द्वारा प्रदान की गई ।