BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2023, 4:13 pm
KHABAR : विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माण के लिए उच्च शिक्षा देना ही हमारा लक्ष्य है-डॉ.माधुरी चौरसिया, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी में नव प्रवेशित एमबीए,एमएसडब्ल्यू एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी केमिस्ट्री एवं एमएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रम सीमेंट खोर के एचआर हेड समदर शक्तावत,उद्योगपति एवं समाजसेवी जम्बू जैन,संस्था की निर्देशिका डॉ. माधुरी चौरसिया,ग्रुप डायरेक्टर डॉ.प्रशांत शर्मा मंचशीन थे। यह कार्यक्रम बीकेबीएम के प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र शक्तावत,जीआईएमटी प्राचार्य डॉ.विनीता डावर तथा जीआईपीएस के प्राचार्य सुरेंद्र पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।अपने प्रेरणा उद्बोधन में डॉ. माधुरी चौरसिया ने कहां की बच्चों के भविष्य के निर्माण के लिए गुणवत्ता व उच्च शिक्षा देना हमारा लक्ष्य है। हेड एचआर ने कहा कि हमारी कंपनी के दरवाजे आप सभी विद्यार्थियों के लिए हमेशा खुले हैं आपके महाविद्यालय के विद्यार्थियों को काम करने का अवसर जरूर देंगे। समाजसेवी जम्बू जी जैन ने कहा कि अगर जीवन में आगे बढ़ाना है तो माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लो उन्हें खूब सम्मान दो! ग्रुप डायरेक्टर डॉ.प्रशांत शर्मा  ने कहा कि उचित शिक्षा के साथ सभी विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट दिलवाना हमारा लक्ष्य है। प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र शक्तावत ने कहा कि शिक्षा के साथ व्यक्तित्व का विकास होना भी बहुत आवश्यक है। प्रो.विनीता डावर ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का रचनात्मक व सांस्कृतिक विकास होता है,प्रो.संदीप सोनगरा ने सभी बच्चों को नियमित कक्षा में आने के लिए प्रेरित किया!कार्यक्रम का संचालन एमएसडब्ल्यू विभागध्यक्ष डॉ.श्रद्धा आर्य एवं एमबीए कोऑर्डिनेटर डॉ.रति मिश्रा ने किया। अंत में आभार प्राचार्य सुरेंद्र पांडे ने माना!इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो.हेमंत प्रजापति,सभी विभागध्यक्ष,समस्त प्राध्यापको का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया ऑफिसर प्रो.अनूप चौधरी ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE