चित्तौड़गढ़। गांधीनगर चित्तौड़गढ़ निवासी हस्तीमल बाघमार पुत्र स्वर्गीय मूलचंद बाघमार के अकस्मात निधन होने पर उनके परिजनों सुपुत्र जितेन्द्र एवं पौत्र रितिक ने अपने पिताश्री की अंतिम इच्छा के अनुसार एवं परिवार की पारंपरिक परंपरा का निर्वहन कर महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ केंद्र के माध्यम से नेत्रदान संपन्न करवाया। इससे पूर्व भी परिवार द्वारा दिवंगत की धर्मपत्नी आशा देवी बाघमार का भी मृत्योपरांत नेत्रदान करवाया गया था।
नेत्र उत्सर्जन का कार्य विशेषज्ञ राहुल छीपा एवं रेखा भाट गोमाबाई नेत्रालय नीमच के द्वारा सम्पन्न किया गया।
बाघमार परिवार के सदस्यों निर्मल, राकेश, जितेन्द्र, बलवन्त, सुनिल एवं रितिक ने महावीर इंटरनेशनल के नेत्रदान प्रभारी वीर प्रकाश पोखरना के माध्यम से नेत्रदान संपन्न करवाया जिन्हे गोमाबाई नेत्रालय नीमच को भिजवायें गये।