शाजापुर। आज दिनांक 4 सितंबर को भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाजापुर के नेतृत्व प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विवेक देवराय द्वारा संविधान बदलने की कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया।
इस अवसर पर बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष नगुलाल फुलेरा, अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील कदम, बलाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह मालवीय, मनोहर सिंह कटारिया, राधेश्याम मालवी, दिनेश सिंदल, शिवनारायण दरिया, संजय सौराष्ट्रीय, दिनेश, भागीरथ सोलंकी परमार, देवगिरी सहित कई अनेक बौद्ध महासभा के सदस्य उपस्थित थे।