नीमच। भारतीय किसान संघ जिला नीमच ने जिला कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर जिला मंत्री विष्णु प्रसाद नागदा ने बताया कि भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें-
1- अभी वर्तमान में नीमच जिले में लगभग एक माह से बारिश नाम मात्र हुई है जिससे पूरे जिले में फसले लगभग सूख चुकी है किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो गया है। शासन किसानों को शीघ्र राहत दे पाए इस हेतु नीमच जिले को सूखाग्रस्त घोषित करें।
2- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत सभी फसलों का सर्वे शीघ्र करवाकर किसानों को बीमा क्लेम दिलवाया जावे।
3- मध्य प्रदेश शासन भी आरबीसी 6/4 के तहत किसानों को फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा देने की कृपा करें।
4- बारिश नहीं होने की वजह से किसानों को सिंचाई हेतु अचानक से बिजली की आवश्यकता पड़ रही है उसकी सुचारू आपूर्ति करवाने की व्यवस्था की जावे।
ज्ञापन के दौरान संभाग के उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर, जिला संरक्षक मांगीलाल पाटीदार, जिला अध्यक्ष सुरेशचंद्र धाकड़, जिला उपाध्यक्ष जमुनालाल पाटीदार, जिला मंत्री विष्णुप्रसाद नागदा, जिला कोषाध्यक्ष निलेश पाटीदार, जिला सहमंत्री जगदीश कुमावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पाटीदार, बाबूलाल धाकड़, तहसील जीरन तहसील अध्यक्ष दशरथ पाटीदार, तहसील उपाध्यक्ष जीवनराम गुर्जर, नीमच तहसील मंत्री कैलाश पाटीदार, जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर नागदा आदि उपस्थित है।