BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 12:37 pm
NEWS : कुल की रस्म के साथ हजरत अब्दुल्ला शाह उर्फ घोड़ा देह वाले बाबा साहब के पांच दिवसीय उर्स का हुआ समापन, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। हजरत अब्दुल्ला शाह उर्फ घोड़ा देह वाले बाबा साहब के सालाना पांच दिवसीय 64वे उर्स मुबारक का समापन अंजुमने इस्लाम कमेटी एवं हजरत घोड़ा देह वाले बाबा साहब सेवा समिति (रजि) के सदर शोएब खान लाला कि विशेष उपस्थिति में मोरे अंगना मोइनुद्दीन आयोरे, हक निभाना मेरे हुसैन का है, उर्से अब्दुल्ला मुबारक हो के नारो के साथ रविवार की शाम को संपन्न हुआ। 
सदर लाला ने बताया कि बाबा हुजूर का 64वां पांच दिवसीय सालाना उर्स रविवार को बाद नमाज-ए-जौहर शाही महफिले कव्वाली से कुल की महफिल शुरू हुई। महफिल में उत्तर प्रदेश के बदायूं से तशरीफ लाए हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल जुनैद सुल्तानी ने अपने कलाम पेश कर खूब दाद बटोरी। आख़िर में कुल कि मेहफील में कव्वाल जुनैद सुल्तानी एवं सलीम अल्ताफ एंड पार्टी ने मिलकर तूतीऐ हिन्द हजरत अमीर खुसरो द्वारा 800 साल पूर्व रचित आज रंग है री माँ, रंग है री पढ़ा तो पुरे दरगाह परिसर मे बैठे आशिके रसूल झूम उठे। अंजुमन सदर लाला, उर्स कमेटी मेंबरान एवं अकीदतमंदो ने दिल खोल कर कव्वालो को ईनाम का नजराना पेश किया। उसके बाद सभी जायरीनों को कुल का छींटा लगाकर कुल की रस्म अदा की गई और तिलावते कलामे पाक के बाद शिजरा पढा व फातेहा ख्वानी कर क्षेत्र में अच्छी बरसात एवं देश में अमन चैन खुशहाली कि दुआ मांगी। तत्पश्चात उर्स में तशरीफ लाए सभी जायरीनों को लंगर तकसीम किया गया। कुल की महफिल के शुरुआती पल में उर्स आयोजन कमेटी की और से दरगाह पर चादर पेश की गई एवं अंजुमन सदर लाला की ताजपोशी की गई। उर्स में मेहमाने खुसूसी कपासन अंजुमने इस्लाम कमेटी के सदर अश्पाक हुसैन, पूर्व पार्षद गुड्डू खान, कपासन हजरत दीवाना शाह सरकार दरगाह कमेटी के अख्तर अली एवं पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मंजूर खान पठान ने भी उर्स में शिरकत की। 
उर्स के मौके पर दावते इस्लामी इंडिया के तहत डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के निम्बाहेड़ा शहर निगरान इमरान अत्तारी, जीएनआरएफ अध्यक्ष शाकिर अत्तारी, आदिल अशरफी, अरीब, अब्दुल अजीज, शेबान अत्तारी, अरबाज अत्तारी, सैय्यद खुर्शीद अहमद (बब्बन), साहिर संजरी, अयान, सलमान, उमर द्वारा उर्स में आए जायरीनों के लिए नि:शुल्क ठंडे पानी का बेहतर इंतजाम किया गया।
इस मौके पर हजरत घोड़ा देह बाबा साहब उर्स कमेटी के सचिव रजा इंदौरी, नायब सदर पप्पू पठान, वसीम खान, सलाहकार यूसुफ खान, कोषाध्यक्ष भईया कुरैशी, कमेटी मेंबरान इशरत उस्ताद, सलीम मामू, राजू पठान, वसीम पठान, छोटे खान, सोनू गांधी, रिजवान इंदौरी, हनी मानिया, युनुस खान, जावेद खान, आशु, सोनू, नदीम, फरदीन, शोएब खान, राजा बाबू, फैजान खान, सलाम मुल्तानी, यूसुफ मिलाद आदि कमेटी के सभी मेंबरान एवं बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE