BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2023, 12:49 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का गांव हथाई और रामदेवरा के लिए निकली बस, जब आधी रात में देसूरी नाल के यहाँ हुआ ये हादसा तो मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन, दुर्घटना में 24 यात्री हुए घायल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर      

Share On:-

मंदसौर। राजसमंद जिले की देसूरी नाल में सोमवार रात करीब 12 बजे पंजाब मोड़ पर बाबा रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। जिसके बाद बस आगे चल रही एक ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा कर पलट गई। हादसे में 24 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें देसूरी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से सात जनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पाली रेफर कर दिया गया। बस में कुल 62 यात्री सवार थे। बस की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली भी पलट गई। 
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। इस बीच देसूरी और चारभुजा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
देसूरी थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया की मध्यप्रदेश के मंदसौर क्षेत्र के हथाई गांव से श्रद्धालु एक बस में रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान घाट सेक्शन में बस के ब्रेकफेल हो गए और बस आगे चल रही ट्रेक्टर ट्रॉली को टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। ऐसे में अधिकांश यात्री सो रहे थे। तेज धमाके से उनकी नींद खुली तो वे बस में फंसे हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और देसूरी अस्पताल लेकर आए। 
सभी घायल मंदसौर जिले के चंदवासा चौकी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे है। 24 यात्री घायल जिसमे 06 गभीर घायलों को पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया।बस में 62 यात्री सवार थे। चंदवासा चौकी क्षेत्र के हतई गांव से रामदेवरा दर्शन के लिए बस रवाना हुए थी। 

ये हुए घायल- 
हादसे में मानसिंह पुत्र शिवलाल (52) निवासी सुराजना, कस्तूरलाल पुत्र कनीलाल (65) हथाई, काली बाई पत्नी बग्दो (62) सुराजना, रामलाल पुत्र पुरालाल (65) सुराजना, गोरधनसिंह पुत्र पुरसिंह (40) ख़यास खेड़ा, बोनिराम पुत्र मांगीलाल (50) हथाई, भोली पत्नी रामप्रसाद (40) हथाई, पवित्रा बहज पत्नी राधेश्याम 30) सुराजना, आयुष पुत्र राधेश्याम (10) सुराजना, मनीष पुत्र गोपाल सिंह हथाई (19), भोली पत्नी जगदीश (20),समु पत्नी सोदाम सिंह (25), किशोर पुत्र बद्रीलाल (32) सुराजना, रंजीत सिंह पुत्र उमराव सिंह (19) हथाई, राधा पुत्री रंजीत सिंह (18) हथाई, मदनलाल पुत्र उदयराम (59) तोलागिरी, गोविंद सिंह पुत्र भगवानसिंह (25) हथाई, शंकरलाल पुत्र देवीलाल (65) अथाई, भलाराम पुत्र कसरूलाल (53) सेमली, रंगलाल पुत्र रामलाल हथाई, कैलाशचंद्र पुत्र भंवरलाल (50) चिड़ी, चेनसिंह पुत्र सम्भूलाल (22) हथाई, गोपालसिंह पुत्र शंकरसिंह (42) हथाई, कैलाशचंद्र पुत्र भंवरलाल (50) शामिल है। ये सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।हादसे में मानसिंह पुत्र शिवलाल (52) निवासी सुराजना, कस्तूरलाल पुत्र कनीलाल (65) हथाई, काली बाई पत्नी बग्दो (62) सुराजना, रामलाल पुत्र पुरालाल (65) सुराजना, गोरधनसिंह पुत्र पुरसिंह (40) ख़यास खेड़ा, बोनिराम पुत्र मांगीलाल (50) हथाई, भोली पत्नी रामप्रसाद (40) हथाई, पवित्रा बहज पत्नी राधेश्याम 30) सुराजना, आयुष पुत्र राधेश्याम (10) सुराजना, मनीष पुत्र गोपाल सिंह हथाई (19), भोली पत्नी जगदीश (20),समु पत्नी सोदाम सिंह (25), किशोर पुत्र बद्रीलाल (32) सुराजना, रंजीत सिंह पुत्र उमराव सिंह (19) हथाई, राधा पुत्री रंजीत सिंह (18) हथाई, मदनलाल पुत्र उदयराम (59) तोलागिरी, गोविंद सिंह पुत्र भगवानसिंह (25) हथाई, शंकरलाल पुत्र देवीलाल (65) अथाई, भलाराम पुत्र कसरूलाल (53) सेमली, रंगलाल पुत्र रामलाल हथाई, कैलाशचंद्र पुत्र भंवरलाल (50) चिड़ी, चेनसिंह पुत्र सम्भूलाल (22) हथाई, गोपालसिंह पुत्र शंकरसिंह (42) हथाई, कैलाशचंद्र पुत्र भंवरलाल (50) शामिल है। ये सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE