पिपलिया मंडी। महू-नीमच हाईवे मार्ग पिपलिया मंडी में आज दोपहर में एक बड़ा हादसा हो गया। फोरलेन पर स्थित श्री गोपाल इंजिनियरिंग वर्क्स के सामने अचानक चलते कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और कंटेनर रेलिंग में जा घुसा। हालाँकि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पिपलियामंडी ट्रक यूनियन के पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और रेलिंग में फसे कंटेनर को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया गया।