कंजार्डा। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में 5 सितंबर सर्व पल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। शिक्षक दिवस पर राधाकृष्णन के जीवन का वृतांत और शिक्षक का महत्व के बारे में विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय ने बच्चों को विस्तार जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र प्रतिनिधि नंदकिशोर धाकड़ ने राधाकृष्णन के चित्र का पूजन कर किया इस अवसर पर समस्त आचार्य दीदी का सम्मान कक्षा प्रतिनिधियो ने श्रीफल और पेन प्रदान कर आचार्य दीदी का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य ने किया।