उन्हेल। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान बलराम जी का जन्म महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव मंदिर धाकड़ धर्मशाला से चल समारोह का शुभारंभ हुआ जो की प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः धाकड़ धर्मशाला में पहुंचा किसानों के आराध्य देव भगवान बलराम जी की आरती के बाद महां प्रसादी वितरण किया गया चल समारोह के दोरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर विराजमान बलराम जी के चित्र पर नगर वासियों सहित अलग-अलग संगठन के लोगों ने पूजा अर्चना कर अच्छी बारिश की प्रार्थना की इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शांतिलाल हल्कारा पंच धाकड़ समाज अध्यक्ष रामगोपाल मदारिया युवा धाकड़ संघ अध्यक्ष कान्हा ढोढरिया किसान मोर्चा जिला महामंत्री नंदराम धाकड़ गौशाला अध्यक्ष शिव गुरु शर्मा द्वारकाधीश सोनी दिलीप मोदी जगदीश धाकड़ नीरज खामोरिया गोविंद सालित्रा जगदीश नागर नरेंद्र नागर अशोक संगीत्रा दिलीप पटेल मुकेश धाकड़ राहुल धाकड़ पंकज पटेल मोहन धाकड़ तेजकरण धाकड़ आदि लोग बड़ी संख्या में चल समारोह मौजूद थे।