खरगोन। कसरावद तहसील के राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खलबुजुर्ग में पटवारी हल्का नंबर 3 नई बस्ती इसी चबूतरे के पास खसरा नंबर 3 रखवा नंबर 0.089 आरा भूमि है। जिस पर भूमाफियाओं ने दबंगता के साथ निजी जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण कार्य जोरों पर जारी प्रशासन को शिकायत के बाद भी इस मामले में ध्यान नहीं वही तहसीलदार डॉक्टर मुन्ना अड़ से चर्चा की गई। उन्होंने बताया हमारे पटवारी हड़ताल पर है जिसको लेकर कार्रवाई में देर हुई लेकिन आवेदक के द्वारा आवेदन दिया गया है को लेकर अतिक्रमण करता हूं को नोटिस देकर शीघ्र ही बुलाया जाएगा और उनसे जरूरी कागजात तलब किए जाएंगे जिसमें जरूरी कागजात नहीं मिलने पर अतिक्रमण कर्ताओं पर कार्यवाही की जाएगी।
भूमाफियाओं के द्वारा बिना अनुमति के भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। खलबुजुर्ग में मेरी निजी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा जबरन अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर भूमि स्वामी ने मध्य प्रदेश सीएम हेल्पलाइन व जिला कलेक्टर और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार को आवेदन दिया गया पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और ना ही कोई कर्मचारी इस मामले में झांकने तक नहीं आया। इससे स्पष्ट साबित होता है कि प्रशासन की कहीं ना कहीं कमी नजर आ रही है।