BREAKING NEWS
देवास कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं का.. <<     शाजापुर में वाहन चोर गिरोह का आतंक, शोरूम और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल का कमाल, 20 लाख के 129 गुम.. <<     खरगोन में नर्मदा से मिला नीट छात्रा का शव,.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना के रोड जाम आंदोलन से पहले ही.. <<     KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में.. <<     KHABAR : शाजापुर में मोहर्रम का जुलूस धूमधाम से.. <<     शाजापुर में मोहर्रम की 7वीं तारीख पर उमड़ी.. <<     बड़वानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस हाई अलर्ट.. <<     दतिया में हार्वेस्टर चालक के नाम पर किसान से 90.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर के ऐतिहासिक तालाबों पर भू-माफिया का.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में पैराडाईज होटल में.. <<     खरगोन जिले के बड़वाह के प्राचीन नागेश्वर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर के घंटाघर क्षेत्र और काली.. <<     NEWS : भारत सरकार द्वारा आयोजित हज-2027 के लिए आवेदन.. <<     KHABAR : भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आंधी-तूफान ने ढहाया 12 लाख का पंचायत डोम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2026, 12:40 pm
KHABAR : 92वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रीरामानुज कोट मंदिर पर हुआ भव्य सत्संग आयोजन, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। विराट सनातन समाज में सद्भाव, एकता, समरसता एवं संस्कार जागरण के पावन उद्देश्य से प्रारंभ हुआ सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग का क्रम निरंतर जारी है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को 92वां सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ भक्तों की भारी उपस्थिति के साथ श्रीरामानुज कोट मंदिर पर संपन्न हुआ।


ज्ञात हो कि मनासा के श्रीराम द्वारा में दो वर्ष पूर्व चातुर्मास हेतु पधारे अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के युवा, विद्वान, रामराष्ट्र आराधक एवं साहित्याचार्य संत श्रीचेतनराम जी महाराज (उदयपुर) ने नगर में निरंतर सत्संग की परंपरा प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा था। नगरवासियों ने इस प्रस्ताव को आत्मसात करते हुए प्रति मंगलवार सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का आयोजन प्रारंभ किया, जो आज भी निरंतर जारी है।


कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तों द्वारा श्रीहनुमान जी के विग्रह एवं चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सत्संग में नगर के भजनानंदी राजकुमार मारू ने ‘हम कथा सुनाते हैं राम सकल गुणगान की’ भजन के माध्यम से श्रीराम कथा का रसपान कराया। गोपाल राठौर ने ‘सीर पर धरी थी मटकी’ भजन प्रस्तुत कर बालकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। अर्पित शर्मा ने ‘घुमादे मारा बालाजी घम्मर-घम्मर घोटो’ भजन से श्रीहनुमान जी का गुणगान किया।


वहीं गायक नवीन श्रीवास्तव ने ‘गोकुल की हर गली में, मथुरा की हर गली में’ भजन प्रस्तुत कर श्रीकृष्ण भक्ति की अलख जगाई। विजय उपाध्याय ने ‘मेरा आपकी कृपा से हर काम हो रहा है’ भजन के माध्यम से प्रभु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की, जबकि ओम सोनी ने ‘श्रीराम जी की निकली सवारी’ भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।


कार्यक्रम के अंत में सनातन सत्संग मंडल द्वारा उपस्थित सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी 30 जून मंगलवार रात्रि 8ः30 बजे श्री शिवाजी चौराहा, धोबी गली कॉर्नर पर आयोजित सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार सहभागिता का आग्रह किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE