नीमच। पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित लायन्स क्लब्स इंटरनेशन की ईकाई लायंस क्लब नीमच द्वारा 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर स्थानीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय मनासा रोड नीमच पी जी कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह अयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं अर्पित करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती को क्लब सदस्यों एवं महाविद्यालय प्राध्यापकों द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया गया, क्लब सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथिगणों सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. मीना हरित, सेवानिवृत्त ग्रंथपाल प्रो. दिनेशचंद जी उपाध्याय का पुष्पहारों से महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त ग्रंथपाल प्रो. दिनेशचंद जी उपाध्याय ने समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस की महत्ता और आज के परिवेश में शिक्षा के बदलते स्वरूप पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।
लायंस क्लब नीमच की ओर से प्राध्यापक एवं प्राचार्य डॉ. के. एल. जाट , डॉ. प्रशान्त मिश्रा, डॉ. पी. डी. ज्ञानानी, डॉ. प्रभावती भावसार, डॉ. बी. के. दानगढ़, डॉ. अर्चना पंचोली, सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय जोशी, डॉ. आर. सी. जैन, डॉ. बी. के. अंब, डॉ. प्रो. एच. के. तुगनावत, डॉ. सी. पी. पंवार, डॉ. जे. सी. आर्य, का शॉल श्रीफल एवं पुष्पहारों से सम्मान किया गया, डॉ. गिरिराज शर्मा, डॉ. फरजाना बेग, आयरिश रामनानी, जितेन्द्र परिहार का पुष्पहारों से सम्मान किया गया।
समारोह को डॉ. मीना हरित ने भी संबोधित किया। क्लब सचिव लायन शैलेन्द्र पोरवाल शैलू ने सभी अतिथियों और महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया एवं क्लब की प्रमुख सेवा गतिविधियों नेत्रदान एवं देहदान में सहयोग करने का आह्वान किया। शिक्षक दिवस समारोह के सूत्रधार लायन बाबूलाल गौड़ ने भी संबोधित कर गुरु शिष्य के पवित्र संबंधों पर प्रकाश डाला गुरुओं के प्रति अनेक मंत्रो का उच्चारण किया गया डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय परिवार को समारोह को सफल बनाने हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर्स सहित लायंस क्लब नीमच के वरिष्ठ सदस्य लायन अरूण गोयल, लायन अरविन्द जायसवाल, लायन अशोक पोरवाल, लायन मुकेश पाटीदार, लायन सौरभ ऐरन, लायन उर्मिला गौड़, लायन इंदू पोरवाल, लायन, प्रभा पाटीदार ने उपस्थित रहकर क्लब का प्रतिनिधित्व किया।
समारोह का सफल संचालन प्रोफेसर संजय जोशी द्वारा किया गया एवं लायंस क्लब नीमच द्वारा अयोजित किए गए शिक्षक सम्मान समारोह के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।