BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2023, 1:41 pm
BIG NEWS : जिले में अल्प वर्षा की स्थिति और खेतों में खड़ी फसल, जब होने लगा नुकसान तो किसानों ने उठाई आवाज, नष्ट हुई फसलों को लेकर पहुंचे कलेक्टोरेट, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। अल्प वर्षा के कारण फसलों में हो रहे नुकसान को लेकर किसानों द्वारा नीमच जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, नष्ट हुई फसलों के मुआवजे और फसल बीमा के भुगतान की मांग मुखर की जा रही है। पिछले दो दिनों में बड़ी संख्या में अपनी मांग को लेकर किसान जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं। 
आज नीमच जिले के बिसलवास सोनीगरा, रामपुरिया, सिरखेड़ा, हनुमंतिया पवार और अन्य गांवों से किसान सूखी फसलों को हाथ में लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां कलेक्टर के नाम तहसीलदार विजय सेनानी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि फसलों के अफलन और नुकसानी का सर्वे कराकर शीघ्र फसल बीमा और मुआवजा प्रदान किया जाए। प्रदेश सरकार नीमच जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करे। किसानों ने यह भी कहा कि जब शिवराज मुख्यमंत्री नहीं थे और कमलनाथ की सरकार थी तब शिवराज सिंह चौहान द्वारा विपक्ष में रहकर सरकार से मांग की गई थी की किसानों को चालीस हजार रुपया प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाए। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री है। किसानों के हित में वे तुरंत फैसला ले। किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता तरुण बाहेती और भगत वर्मा भी कलेक्टर कार्यालय पर मौजूद रहे। किसानों ने सूखी फसल भी तहसीलदार विजय सेनी को सौंपी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE