BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2023, 7:11 pm
KHABAR : खाटू श्याम निशान यात्रा कल, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर फूल बंगले में सजेंगे बाबा खाटू श्याम, मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। जन्माष्टमी का पर्व कल उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ विशेष आयोजन होंगे। इसके साथ ही अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव फूल बंगले में बाबा खाटू श्याम को सजाया जाएगा। बाबा को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।


पवित्र ज्योत शाम 5 बजे प्रज्वलित होगी। पूरे मंदिर को विद्युत सज्जा, गुब्बारों व उज्जैन के कारीगरों द्वारा फूलों से सजाया जाएगा। रात 12 बजे नंद बाबा, मां यशोदा के साथ कान्हा का जन्मोत्सव गुलाब की पंखुडिय़ो व 51 किलो टॉफियों के साथ मनाया जाएगा। भजन गायक हिमांशु विजयवर्गीय व साथियों द्वारा श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।


मन्दिर समिति ने बताया कि इससे पूर्व सुबह 9.15 बजे खेड़ापति मन्दिर से बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो सयाजी द्वार, एबी रोड से जवाहर नगर होते हुए अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मन्दिर पहुुंचेगी। खाटू बाबा को निशान अर्पण कर भक्त अपने आराध्य की भोग आरती मे शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE