BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2023, 8:16 pm
KHABAR : नीमच में 21 हजार 108 अभिमंत्रित एवं सिद्ध पंचमुखी रुद्राक्ष वितरण ने रचा इतिहास, भोलेश्वर महादेव मंदिर समिति ने नेपाल से मंगाए थे रूद्राक्ष, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच के इतिहास में पहली बार नेपाल से मंगवाए 21 हजार 108 पंचमुखी रुद्राक्ष को सिद्ध एवं वितरित करने का कार्यक्रम बहुत ही ऐतिहासिक एवं पूर्ण सफल रहा।
19 वर्ष बाद बने श्रावण अधिक मास (दो सावन) के विशेष योग के अवसर पर श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर समिति उदय विहार महू रोड नीमच के तत्वाधान में नेपाल से मंगवाए 21 हजार 108 पंचमुखी रुद्राक्षों को पूरे दो महीने तक चले सावन अधिक मास में पार्थिव रूद्राक्ष शिवलिंग के माध्यम से नीमच के विद्वान्, समय के पाबंद ज्यो. पं.लक्ष्मण शास्त्री एवं ज्यों.पं. प्रेमप्रकाश गौड (घोटू महाराज) के द्वारा विधि विधान से पूजन अभिषेक आदि के माध्यम से सिद्ध किया गया। समिति के द्वारा सवा लाख से अधिक महामृत्युंजय जाप भी करवाए गए।  ज्यो. पं.लक्ष्मण शास्त्री द्वारा समय के अनुसार रिकार्ड सवा सौ से भी अधिक संख्या में अभिषेक किए गए। 2 सितंबर को विशाल भजन संध्या एवं 3 सितम्बर को 5 विद्वान पंडितों द्वारा रूद्राक्ष महायज्ञ का भी आयोजन किया गया । रुद्राक्ष सिद्धि अभिषेक कार्यक्रम के दो महीनों के दौरान नीमच क्षेत्र के 21 विद्वान पंडितों द्वारा सरसों के तेल से भी अभिषेक किया गया। समिति सदस्यों, महिला मंडल सदस्याओं एवं बच्चों के द्वारा भी अभिषेक किया गया।
इस अवसर पर नीमच सहित भारत के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालुओं ने नीमच आकर रूद्राक्ष शिवलिंग का अभिषेक किया। इन रुद्राक्ष को देने की व्यवस्था भी दो माह पूर्व से समिति द्वारा बुकिंग के माध्यम से की गई थी। सभी रूद्राक्ष की पूर्व बुकिंग हो चुकी थी और 4 सितम्बर को सायं 4 बजे से सभी को रूद्राक्ष वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के अलावा समिति के गोपाल सोनी, बंसीलाल नाबेड़ा, शैलेंद्र जायसवाल, ब्रजेश जैन, जगदीश अजमेरा, अशोक जायसवाल, महेश पोरवाल, अंकित नाबेडा, वीरेंद्र सिंह, हरिष बागड़ी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का विषेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE