मनासा। बुधवार की देर रात ग्राम मोया व भदवा के बीच रोड़ पर देर रात नील गाय के टकराने से एक बाइक सवार चालक व्यक्ति घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया ।गुरुवार को सुबह 10 बजे मनासा शासकीय चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार बीती रात 9.30 बजे करीब महेंद्र सिंह पिता मुन्ना सिंह उम्र 35 निवासी बोरखेड़ी जो बाइक से मोया व भदवा के बीच तेजगति से चलते हुए नील गाय के जा टकराया घटना मे घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटे आई जिसे देर रात 10 बजे करीब 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय लाया गया । जहा डॉक्टरों द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार कर अस्पताल मे भर्ती किया गया।