मनासा। देवरी खवासा ज्ञानोदय विद्या मंदिर में आज बच्चों के मनोरंजन के लिए भारतीय परंपरा के अनुसार दही मटकी बांधकर जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें स्कूल के सभी बच्चों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया स्कूली प्रधानाचार्य राधेश्याम सोनी ने मटकी फोड़ने वाले बच्चों को उचित इनाम दिया वह कार्यक्रम में सभी बच्चों को भाग लेने के लिए उत्साहित किया वहीं मटकी फोड़ने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य के द्वारा इनाम की राशि भी दी गई कार्यक्रम को लेकर स्कूल के सभी बच्चों में उत्साह देखा गया कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को प्रसादी वितरण की गई और सिर पर तिलक लगाकर स्कूल की छुट्टी की गई।