मनासा। देवरी खवासा नवयुवक मित्र मंडल के द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बस स्टैंड भेरुजी के पास में बांधी जाती है। दही मटकी जो कि पिछले 10 सालों से लगातार सुचारू रूप से यह कार्यक्रम शांतिप्रिय ढंग से चला आ रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए भूपेंद्र गुर्जर ने बताया कि बस स्टैंड पर नव युवक मित्र मंडल के द्वारा मटकी फोड़ो प्रतियोगिता का कार्यक्रम समस्त युवा मित्र मंडल के द्वारा किया जाता है, जिसमें 40 फीट ऊंची दही मटकी बांधी जाती है जिससे नारियल के द्वारा उसे मटकी को छोड़ा जाता है और मटकी फोडने वालों को उचित इनाम दिया जाता है। कल शाम को पंडित दिलीप नागदा के द्वारा पूजन अर्चन कर मटकी को रस्सी के द्वारा ऊपर चढ़ाया गया व कार्यक्रम की शुरूआत भगवान कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। आज जन्माष्टमी के पर्व पर भी नारियल फेंकने की प्रतियोगिता रखी जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी वितरण जाएगी।