जावद। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर के बेंगनपुरा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर दीपक ओझा, विकास ओझा परिवार द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया है जिसमे कलाकारों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी कार्यक्रम में गायक नितिन जोशी,दीपक ओझा,जितेंद्र चौधरी,मोहित मराठा,राहुल सोनी,अंकित शर्मा,सुनील सोनी, कृष्णम बैरागी, अदित्य राव मराठा,नितिन पंवार,अशोक शर्मा, आदि कलाकरों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी ।
सर्वप्रथम चारभुजा नाथ का अभिषेक कर आरती की जाएगी। इसके पश्चात भक्तों के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को भव्यता के साथ रंग बिरंगी लाइटों और फूलो से सजाया गया है। रात 8 बजे से भव्य भजन संध्या शुरु होगी एवं रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। सभी धर्म प्रेमी जनता से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भजन संध्या का लाभ लेवे।