नीमच। इस्कॉन द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव गुरुवार को भव्यता से मनाया जाएगा। स्थानीय मांगलिक भवन, इंदिरा नगर में समस्त कार्यक्रम सायंकाल प्रारंभ हो कर श्री कृष्ण जन्म पर्यंत रात्री तक जारी रहेंगे। अधिक जानकारी अनुसार अन्तराष्ट्रीय कृष्ण भावणामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर दिनांक 7 सितंबर, 2023 गुरुवार को शाम 7 बजे से भजन, कीर्तन व संध्या आरती, 7.30 बजे से श्री कृष्ण कथा, 8.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात्री 10 बजे से हरिणाम संकीर्तन, रात्री 10.30 बजे से महा अभिषेक व प्रसाद के बाद रात्री 12 बजे जन्माष्टमी महाआरती के साथ कार्यक्रम का विश्राम होगा।
आयोजक भक्तगण ने सभी धर्म प्रेमी, कृष्ण प्रेमी जनता से ईश्वरीय शक्ति से पूर्ण उक्त जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।