मनासा। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक स्व. डॉ व्ही एम संघई की छठी पुण्य तिथि एवं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के भारत जोडो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघई परिवार की वरिष्ठ मीरा देवी संघई, डॉ मनोज संघई, मंगेश संघई, मुकेश संघई, एवं परिवार के सदस्यों व्दारा तहसील के ग्राम चचौर में बस स्टैण्ड पर वाटर कूलर 8 सितंबर को सुबह 11 बजे लगाकर उसका लोकार्पण किया जाएगा।
इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, चचौर के पूर्व सरपंच व समाज सेवी श्रीनिवास डबकरा एवं चचौर ग्राम के सभी नागरिक भी इस लोकार्पण के अवसर पर मौजूद रहेंगे। इसके पूर्व भी स्व. डॉ व्ही एम संघई की स्मृति में परिवार के सदस्यों व्दारा ग्राम आंतरी माता जी में वाटर कूलर लगाया गया था। एक समाज सेवा के रुप में संघई परिवार हमेशा अग्रणी रहा है।