रतलाम। पिपलौदा पत्रकारिता क्षेत्र में निडर निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले अपनी लेखनी से पाठकों के दिल में जगह बनाने वाले, नगर क्षेत्र की समस्याओं को लगातार अपनी कलम से पटल पर रखने वाले पिपलौदा नगर के दबंग पत्रकार एजाजुद्दीन शेख को भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार दगदी द्वारा रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया एजाज शेख की जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने पर संयुक्त पत्रकार संघ पिपलौदा तहसील के सभी पत्रकार साथियों एवं उनके इष्ट मित्रों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।