नीमच। अखिल भारतीय मेवाड़ा धनगर गायरी समाज के संत आराध्य संत श्री 1008 अमरा भगत जी के जनमोत्सव और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशाल वाहन रैली देवास सोनकच्छ से प्रारंभ हुई जो इंदौर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, जावरा, मन्दसौर होते हुए नीमच पहुंची। नीमच के प्रायवेट बस स्टैंड पर विशाल वाहन रैली का समाजजनों, गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद वाहन रैली बस स्टैंड से रवाना हुई जो प्रमुख मार्गों से होते हुवे पुनः जावद नयागांव होकर चितौड़, नरबदिया, अनगढ़ बाऊजी पहुंचेगी। वाहन रैली के स्वागत में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने शिरकत की और समाज जनों को बधाई देते हुए फूल माला पहना कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर धनगर, जिलाध्यक्ष बंशीलाल धनगर, पार्षद रामचंद्र धनगर, रमेश दसानी, शंभुलाल गायरी, बाबूलाल धनगर, राधेश्याम धनगर, मांगीलाल धनगर, लक्ष्मण धनगर और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।