बागली। कृष्ण जन्माष्टमी पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चापड़ा द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार गुरुवार के दिन चापड़ा में कृष्ण भगवान की झांकी का चल समारोह निकाला गया। स्कूल परिसर श्यामनगर से चल समारोह प्रारंभ किया गया। जो की चापड़ा के प्रमुख मार्गाे से होते हुए पुनः स्कूल पहुंचा जहां पर चल समारोह का समापन किया गया। इस दौरान जगह-जगह पर स्कूली बच्चों द्वारा माखन से भरी मटकिया भी फोड़ी गई। इस दौरान कृष्ण भगवान की झांकी के चल समारोह का जगह-जगह नगर वासियों ने स्वागत किया। झांकी में कृष्ण, सुदामा भारत माता सहित कई झांकियां बनाई गई थी। इस दौरान जल समारोह माखन मिश्री की प्रसादी का भी वितरण किया गया। उक्त आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर समिति द्वारा किया गया।