नीमच। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी यादव समाज नीमच कैंट द्वारा हर्षाेल्लास के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस हेतु श्री सत्यनारायण मंदिर यादव मंडी नीमच कैंट में यादव महासभा की ओर से भव्य प्रसादी आयोजन रखा गया है।
यादव महासभा के सचिव विकास भरंग ने बताया कि इस वर्ष भी यादव महासभा अध्यक्ष पवन कुंगर, यादव उत्सव समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र कुंगर और यादव युवा सभा अध्यक्ष कालू सिकोदा के नेतृत्व में श्री सत्यनारायण मंदिर पर जन्माष्टमी पर मनाया जाएगा। यादव महासभा की उपरोक्त कार्यकारिणी ने मंदिर की रंगाई पुताई का कार्य संपन्न कर लिया है। आज सुबह से ही मंदिर में भजन कीर्तन का दौर चल रहा है। महासभा द्वारा विशेष रूप से मंगवाई गई वेशभूषा भगवान धारण करेंगे। शाम 7 बजे से मंदिर पर यादव महासभा अध्यक्ष पवन कुंगर के नेतृत्व में महासभा की कार्यकारिणी सदस्य फरियाली साबूदाना खिचड़ी वितरण करेंगे। रात्रि 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा। इसके पश्चात भगवान को माखन मिश्री और पंजीरी का भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात व्यवस्थित पैकेट के रूप में श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की जाएगी। यादव महासभा अध्यक्ष पवन कुंगर व कार्यकारिणी ने सभी श्री कृष्ण अनुयाईयों से मंदिर में दर्शन कर महाप्रसादी ग्रहण करने का अनुरोध किया है।