BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 4:06 pm
KHABAR : इस्कॉन में भगवान कृष्ण जन्म का उत्साह, लड्डू गोपाल को हाथ से झुला मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न स्पर्धाओं का, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। इस्कॉन मंदिर में गुरूवार को सुबह से ही भक्तों का तांता दर्शन के लिए लगा है। मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। सुबह भगवान का पूजन-अभिषेक के बाद से ही भक्तों के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर में लड्डू गोपाल के लिए झुला लगाया गया था। मंदिर आने वाले भक्तों ने अपने हाथ से झूला देकर भगवान को झुलाया। यहां पर दिनभर दर्शन होगें। रात्रि में 12 बजे भगवान की आरती की जाएगी।


इस्कॉन मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया कि में इस बार जन्माष्टमी पर मंदिर में 6 सितंबर की शाम को अधिवास से शुभारंभ हुआ है। शाम 5 बजे कृष्ण व्यंजन महोत्सव, 5रू40 पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रातरू 4रू30 बजे मंगल आरती से जन्माष्टमी उत्सव आरम्भ हुआ है। प्रातरू 7रू05 पर कृष्ण जन्म कथा तथा 8रू05 पर गुरुपूजा एवं दर्शन आरती हुई। भगवान के पट दिनभर खुले रहेंगे। संध्या 5 बजे से श्रद्धालु पंजीकरण कराकर अपने हाथों से भगवान के श्री विग्रहों का अभिषेक कर सकेंगे।


रात्रि 8 बजे भगवान श्री कृष्ण की लीला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि 10रू30 बजे एक आरती के पश्चात रात्रि 12 बजे महाआरती होगी। इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी के साथ ही राधा-कृष्ण और भोलेनाथ की झांकी लगाई गई है। मंदिर में सतत कीर्तन और आने वाले भक्तों को फरियाली प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। इस बार हरे कृष्ण महामंत्र लेखन, युवाओं के लिए टेस्ट काउंटर, ब्रह्म जिज्ञासा काउंटर, बच्चों के लिए गोपिका श्रृंगार, व्यंजन, अभिषेक काउंटर तथा गो-सेवा और तुला दान की विशेष व्यवस्था की गई है।


जन्माष्टमी पर्व पर इस्कॉन मंदिर में फूल और फलों से साज-सज्जा की गई है। नंदोत्सव एवं इस्कॉन संस्थपकाचार्य श्रील प्रभुपाद जी का 157 वां आविर्भाव महोत्सव 8 सितम्बर को नंदोत्सव के साथ मनाया जाएगा। इसके अलावा फ्रीगंज क्षेत्र के अन्य श्री कृष्ण मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर्व की धूम मची है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE