खरगोन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर एसडीएम कसरावद अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में सब जेल कसरावद में जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बंदीयो के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जिसमें विजेता बंदीयो को पुरस्कृत भी किया गया साथ ही कसरावद क्षेत्र की महिला समाज सेविकाओं द्वारा बंदी भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी एवं तिलक लगाकर बंदी भाइयों से वचन लिया कि वह अब अपराध की दुनिया छोड़कर एक सभ्य नागरिक बनेंगे कार्यक्रम में जेलर धर्मवीर सिंह उमरिया, पैरालीगल वालंटियरआकिल खान, एवं समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।