मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बरलाई मे कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। विघालय में कृष्ण सजाओं प्रतियोगिता एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित कि गई। विघालय के सभी भैया बहिन घर से ही कृष्ण,राधा बनकर आये। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में व कृष्ण सजाओं प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आयें भैया बहिनों को पुरस्कृत किया गया। उक्त जानकारी संस्था प्रधान द्वारा दी गई।