BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 7:14 pm
KHABAR : भारत जोड़ों यात्रा की वर्षगांठ पर शहर गरीब बस्तियों में ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर पूरे मप्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर पद यात्रा निकाली जा रही है। नीमच शहर की गरीब बस्तियों में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र मोनू लोक्स ने पद यात्रा निकाली गई।


पद यात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य उमरावसिंह गुर्जर ने कहा कि  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा निकाली थी, जिसे एक वर्ष पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर शहर की गरीब बस्तियों में  पद यात्रा निकालकर प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के दौरान गरीबों के लिए किए कार्य से जनता को अवगत कराया जा रहा है। साथ ही  प्रदेश कांग्रेस ने आमजन को जो वचन दिए हैं, वे बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 वर्षों से काबिज भाजपा की शिवराजसिंह सरकार ने गरीबों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है। गरीब बस्तियां आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। 


यात्रा में शामिल जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि  7 सितंबर के दिन ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुवात हुई थी, इस यात्रा की शुरूवात कन्याकुमारी से हुई थी जो  देश के लगभग 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशो से होकर गुजरी थी। इस यात्रा का उद्देश्य था भारत में नफरत के माहौल नफरती ताकतों को हराना और प्रेम और भाई चारे के साथ रहना। श्री चौरसिया ने बताया "नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो" नारों के साथ भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ को जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर मनाई जा रही है। 

 


भारत जोड़ों यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर नीमच में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा गरीब बस्तियों में निकाली गई पदयात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य  उमरावसिंह गुर्जर, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कालरा, नीमच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स, गर्मीण ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, पूर्व  पार्षद इकबाल कुरैशी, अमन विनायक, राजू नाकेदार, धर्मेंद्र परिहार, बँटी आर्य राजेश सागर, अमरसिंह जयंत, विक्रम घेंघट, इलियास भाई कुरैशी, पुष्पेन्द्र सोनीगिरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE