BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 11:55 am
KHABAR : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सरस्वती स्कूल में लगाई रंगारंग झांकियां, देखने के लिए उमड़ी भीड़, झांकियों में दो सैंकड़ा स्कूली बच्चों ने लिया भाग, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। शहर के गर्ल्स कॉलेज रोड पर स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की संध्या पर रंगारंग झांकियों का आयोजन किया गया। इन झांकियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। खासबात यह है कि स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के प्रत्येक कक्ष में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी मनोरम झांकियां लगाईं। जिसमें उनके बाल रूप से लेकर महाभारत काल तक वर्णन किया गया था। रासलीला और विष्णु स्वरूप की झांकी को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। इस दौरान झूला झांकी, माखन चोरी, संदीपनी आश्रम, कृष्ण महारास, द्रोपती चीर हरण, शंकर जी की बारात जैसी झांकी शामिल रहीं। इन्हीं झंकियों में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई जिसमें कई बाल सखाओं ने भाग लिया। इस आयोजन की संयोजक अनीता सिकरवार और अनीता गुप्ता रहीं। वहीं निर्णायक के रूप में शिल्पी गुप्ता, प्रतिलता भदौरिया, रचना मोदी, कुसुम भदौरिया शामिल रहीं। इन झांकियों में दो सैंकड़ा स्कूली बच्चों ने भाग लिया। जिनका सभी निर्णायकों ने अवलोकन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE