BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 12:32 pm
BIG NEWS : हर्षोउल्लास और धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी व चालीसवें का मोहर्रम पर्व, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर   

Share On:-

रामपुरा। नगर में जन्माष्टमी व चालीसवां का मोहर्रम दोनों ही त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाए गए। जहां जन्माष्टमी के पर्व पर लगभग सभी मंदिरों पर विद्युत साज सज्जा के साथ बाल गोपाल श्रीकृष्ण का आकर्षण श्रंगार किया गया, वहीं मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी कई जगहों पर हुआ। 
नगर के मध्य स्थित लालबाग में श्री कृष्णा जन्मोत्सव समिति के द्वारा मटकी फोड़ का आयोजन रखा गया, जिसमे लगभग नो टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में त्रिकाल ग्रुप रामपुरा ने मटकी फोड़ कर विजय रही। आरती के पश्चात विजय टीम को समिति के द्वारा 11777 रुपए नगदी पुरस्कार, 15 किलो दूध और 5 किलो गुलाब जामुन प्रसादी रूप दी गई। 
वहीं मोहर्रम के चालीसवां पर्व पर निकलने वाले ताजिये की बात करे तो नगर में अलग अलग मोहल्लो के इमामबाड़ा से लगभग 6 ताजिये निकले जो सभी मदारबाग मैदान में एकत्रित हुए। चूँकि दोनों ही त्यौहार एक दिन होने के कारण जिला कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अमित तोलानी की पहल से दोनों ही समुदाय के लोगो से बात कर पर्व को बड़े ही सौहार्दपूर्ण व सादगी से मनाने को कहा गया। इसके बाद आला अधिकारी ने अपने अमले के साथ नगर के मदारबाग व लालबाग़ जाकर निरीक्षण किया। दोनों ही समुदाय के लोगो ने त्यौहार समय सीमा तय कर जन्माष्टमी व चालीसवां का मोहर्रम पर्व बड़ी ही हर्षोउल्लास व धूमधाम से मनाया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE