BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 1:24 pm
REPORT : एमपी के इस जिले के किसान खेती-बाड़ी में कर रहे हैं ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग, समय की बचत के साथ परेशानियों से मिला छुटकारा, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। संभाग के बुरहानपुर जिले में किसान अपने खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने में ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग कर रहे हैं। इस टेक्नालॉजी के उपयोग से किसानों को समय की बचत के साथ अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिला है।

बुरहानपुर के किसान कडु मेहरा उन किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने ड्रोन टेक्नालॉजी का उपयोग किया है। कडु मेहरा बताते हैं कि उनके पास ढाई एकड़ का खेत है। उन्होंने गन्ना फसल पर कीटनाशक दवाई का ड्रोन के माध्यम से सफलता से छिड़काव किया है। ड्रोन तकनीक से कीटनाशक छिड़काव से श्रमिक, श्रम और समय की बचत होती है। उन्होंने जिले के अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने खेतों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से करें।

बुरहानपुर जिले में किसानों को ड्रोन से कीटनाशक दवाई छिड़काव करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्देश्य यह है कि किसान आधुनिक तकनीक से रूबरू हो सकें। एक एकड़ फसल में ड्रोन से छिड़काव करने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है। यदि कोई किसान ड्रोन खरीदना चाहता है, तो उसे कस्टम हायरिंग योजना से मदद दी जायेगी। साथ ही ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने और लायसेंस दिलाने में सहायता दी जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE