BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 2:21 pm
KHABAR : बढ़ती आत्महत्याओं की घटना को लेकर जनजागृति रैली के बाद सरवानिया में रविवार को जैन साध्वियों के प्रवचन श्रीकाल भैरव मुक्ति धाम पर सुबह 9 बजे से, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर   

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर में पहली बार शमसान में जैन साध्वियों के प्रवचन सुनने को मिलेंगे। ये आयोजन श्रीकाल भैरव मुक्ति धाम सेवा समिति सकल जैन समाज, शांत क्रांत जैन श्री संघ एवं महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 10 सितंबर को होने जा रहा है। 
प्रेस को जारी बयान में जैन समाज चातुर्मास प्रवक्ता राजेश नपावलिया जैन (चौधरी) एवं काल भैरव मुक्ति धाम समिति अध्यक्ष हेमंत पुरोहित ने बताया कि व्यक्ति थोड़े से तनाव में ही जीवन लिला समाप्त करने जैसे कदम उठा लेता है। आज देश में आम आदमी और स्टुडेंट्स, विद्यार्थियो में आधुनिक जीवन शैली के कारण बढ़ते तनाव अवसाद चिंता तथा विद्यार्थीयों में अपने पेरेंट्स की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाने के कारण असमय मौत को गले लगाने (आत्महत्या) की प्रवृति दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। इस आत्महत्या की मनोवृत्ति को रोकने हेतु एक विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है l रैली दिनांक10 सितम्बर 2023 रविवार को प्रातः 8 बजे सदर बाजार में चारभूजा मंदिर के पास स्तिथ जैन स्थानक भवन से प्रारम्भ होकर काल भैरव मुक्ति धाम धामनिया लासूर चोराहे पर जायेगी जो एक धर्मसभा में परिवर्तित होगी। जहां पर धर्म सभा में अपने शहर में चातुर्मास हेतू विराजित महारासाहब आचार्य श्री 1008 विजयराज जी म सा की आज्ञानुवर्तिनी, परम विदुषी मुक्ता श्रीजी म सा, उर्मी श्रीजी म सा, महिमा श्रीजी म सा के प्रवचन होगे। उसके पश्चात प्रभावना (प्रसाद) वितरण किया जावेगा। अतः नगर के सभी गणमान्य व्यक्तियों माताओं बहनों से निवेदन किया जाता है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE