BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 2:42 pm
NEWS : ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र पर मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, नन्हे मुन्ने बाल गोपाल की झांकी ने मोहा सबका मन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी को हम सब भारतवासी बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। आज का दिन श्री कृष्ण मंदिरों में श्री कृष्ण की विशेष झांकी सजाई जाती है और बाल गोपाल की चैतन्य झांकी हर घर में सजाई जाती है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा को सभी बहुत प्यार करते हैं सम्मान करते हैं और हर कोई यह चाहता है कि हम श्री कृष्णा पुरी में जाएं और श्री कृष्ण को गोपियों के संग में मधुर नृत्य करें। श्री कृष्णा में इतनी आकर्षक है इतनी रूहानियत है की हर कोई उसे अपना बनाना चाहता है। उन्होंने कहा की बहुत ही जल्द हम सब का लाडला कन्हैया जो माखन चोर है मुरली बजैया है वह बहुत ही जल्द इस भारत भूमि पर फिर से आ रहे हैं और अपने साथ पूरा बैकुंठ श्री कृष्णा पुरी ला रहे हैं। उन्होंने यह संदेश दिया कि हम भी श्री कृष्ण जैसा स्वयं को बनाएं मनमोहन सब के मन को मोहने वाला जो कभी किसी को दुख ना दे यदि एक बात भी हम श्री कृष्ण के जीवन से धारण करते हैं तो हमारा जीवन भी मोहन की तरह शुद्ध पवित्र बन जाएगा। कार्यक्रम में महिला पतंजलि की प्रमुख सरस्वती शर्मा मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज की लेक्चर सोनिया मैडम रेलवे से रिटायर्ड सुभाष पुरोहित बैंक से रिटायर बालकिशन भाई कृष्णा बहन बिजनेसमैन राजन बहन उपस्थित थे। कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए हमारे नन्हे मुन्ने बाल गोपाल की झांकी राधा कृष्ण और गोपियों सभी एकत्रित होकर श्री कृष्ण के साथ नृत्य करते हुए सभी मंत्र मुक्त कर रहे थे। इसके पश्चात सभी को प्रसाद और फल बांटा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE