जयसिंहनगर। श्री कृष्ण जन्मास्टमी के अवसर पर शुक्रवार को जयसिंहनगर के बस स्टैंड परिसर में जयसिंहनगर विकास मंच के द्वारा श्री कृष्ण पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगीता का भव्य आयोजन हुआ। विगत वर्षाे की भाति इस वर्ष भी जयसिंहनगर विकास मंच के तत्वाधान में आयोजित हुए कार्यक्रम में जयसिंहनगर के निवासियों का भरपूर उत्साह और सहयोग देखने को मिला जहा भारी संख्या में नगर के व्यापारी, बड़े बुजुर्गाे के साथ बच्चो ने सर्व प्रथम श्री कृष्ण भगवन का आवाहन कर विधिवत पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया और फिर मटकी फोड़ प्रतीतोगिता में भाग लेकर बस स्टैंड परिसर के माहौल को उत्साह और श्री कृष्ण के नारो से भर दिया स मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नगर की ही बच्ची महक गुप्ता ने राधा स्वरुप में मटकी फोड़ कर प्रथम स्थान अर्जित किया वही सुशील तिवारी ने मटकी को सटीकता के साथ फोड़कर दुतीय स्थान प्राप्त किया। श्री कृष्ण जन्मास्टमी के सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृस्टि से थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में सहयोग मिला। जयसिंहनगर में जयसिंहनगर विकास मंच द्वारा आयोजित हुए। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम में किसन ऑटो मोबाइल्स के संचालक राजेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता बघ्घू, विकाश केशरवानी, रामजी गुप्ता, राजीव द्विवेदी, राकेश गुप्ता, शिवनंदन सोनी, वेद प्रकाश द्विवेदी, शुभम शुक्ला, ब्रज किशोर तिवारी दीपक गर्ग, आदित्य गुप्ता, उदित पाल, धीरज जायसवाल, रज्जु गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अनिल चतुर्वेदी, राज कुमार पाण्डेय, शिवम् सोनी, संतोष गुप्ता, संतोष गुप्ता रामधनी प्रिंटिंग प्रेस, उमंग केशरवानी, राहुल ताम्रकार, अनिकेत केशरवानी, मयंक कचेर, माधवी कचेर, हिमांशु गुप्ता एवं अन्य ने सहयोग किया।