कसरावद। नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार श्रद्धा भक्ति, विश्वास, आस्था और हर्षाेल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर राधा कृष्ण को आकर्षक ढंग से सजाया सवारा गया था। इस मौके पर दिन भर पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं आने - जाने का सिलसिला चलता रहा। भक्तों ने उपवास रखकर भगवान श्री कृष्ण की आराधना की। मंदिरो में भगवान श्री कृष्ण को स्नान, ध्यान, पूजा, आरती आदि की गई। इस मौके पर पूरी रात मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जन्माष्टमी पर नगर के हर छोटे बड़े मंदिरों को फुलो एवं सतरंगी लाइटों से खूबसूरत तरीके से सजाया गया। वही मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग ले रहे युवाओं के बीच एक दूसरे की मटकी फोड़ने की होड़ लगी रही। वही कृष्ण के गीतों पर भक्त थिरकते नजर आए।