BREAKING NEWS
KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया.. <<     SHOK SMAMCHAR : नहीं रहे कन्हैयालाल गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल.. <<     KHABAR : नगर परिषद मनासा की बैठक में शहर विकास से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : निर्जला एकादशी पर दुर्लभ योग, पढ़े आज का.. <<     KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 6:48 pm
NEWS : दुग्ध समितियों में महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करें- डेयरी अध्यक्ष जाट, पारितोषिक वितरण कार्यक्रम संपन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 100 दुग्ध दाताओं को बर्तन पारितोषिक के रूप में वितरण की गई एंव डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा ने 2 हजार लीटर क्षमता वाले बल्क मिल्क कूलर लगाने की घोषणा की। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशु पालन के साथ पशुओं की ज्यादा संख्या रखने की बजाय अच्छी नस्ल के कम पशु रखें एवं उनके अच्छे खानपान एवं रखरखाव से ज्यादा मुनाफा कमाए। साथ ही समिति के माध्यम से दूध विक्रय करते हुए समिति की सदस्यता ग्रहण कर संघ द्वारा समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों को दी जाने वाली सभी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाएं। डेयरी संघ द्वारा आगामी प्रस्तावित विभिन्न योजना जैसे पशुआहार संयंत्र लगवाना, गाय के दूध का अलग से प्लांट लगाने के बारे में बताया। जगपुरा ने विशेष तौर पर महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि परिवार में महिलाएं सभी प्रकार की बचत कर घर को सुचारू रूप से चलाती है, इसलिए पशुपालन से प्राप्त होने वाली आय पर भी महिलाओं को समिति पर दुग्ध विक्रय कर हिसाब स्वयं को रखना चाहिए जिससे उनका परिवार अपनी आमदनी बढ़ा सके एवं बचत हो सके। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष टेकचंद जाट, श्रीलाल अहीर, मंगलवाड मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार, चिकारडा मण्डल अध्यक्ष रतन, ब्लॉक संगठन महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, सरपंच नारायण गुर्जर, जगदीश आंजना, शंकर मेघवाल, युकां विधानसभा अध्यक्ष गोपाल जणवा, डेयरी डायरेक्टर भैरुलाल कुंथना, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुलदीप लौहार, कमलेश त्रिवेदी, ललित गोपाल पुष्करणा, शंकर सोनी, हेमशंकर, गोपाल,  हरिसिंह, गोटु, संजय जारोली, मोहन अहीर, हजारी लाल अहीर, चुन्नीलाल, राजु पाटीदार, सुरेश पाटीदार, डेयरी कर्मचारी, सचिव एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE