नीमच। इंदौर से लापता पेट्रोकेमिकल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर निशांत जोशी (50) का शव बुधवार दोपहर खरगोन जिले के मंडलेश्वर में नर्मदा नदी से बरामद कर लिया गया। निशांत जोशी की पत्नी मंदसौर में नारकोटिक्स विभाग में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। मृतक सोमवार शाम से लापता थे। उनकी कार उसी रात मंडलेश्वर स्थित नर्मदा पुल पर खड़ी मिली थी। कार की तलाशी में शराब की बोतल, दो बैग और एक हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला। साथ ही, वे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार भी ले रहे थे, जिसकी फाइल भी पुलिस को मिली है। नोट में निशांत जोशी ने अपने चचेरे भाई डॉ. विवेक जोशी और उनकी पत्नी से अपनी बेटी का हर तरह से ख्याल रखने का भावुक अनुरोध किया था।
कार मिलने के बाद से ही एसडीआरएफ (एसडीआएफ) की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी, जिसके बाद बुधवार को शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।