BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2026, 10:56 am
BIG NEWS : एमपी में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम बारिश, 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जानिए नीमच, मंदसौर में इस दिन होगी बरसात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। जिससे एमपी वासियों को गर्मी और तपिश से राहत मिल गई है। मानसून के आते ही प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि पूरी तरह मानसून आने में करीब 2 दिन लग सकते हैं।

लगभग आधे मध्य प्रदेश में मानसून पहुंचा है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से से मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हुई है। मौसम विभाग ने 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन में पूरे मध्य प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है। इस बार 9 दिन की देरी से मानसून पहुंचा है। 

भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना है। नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, रीवा और सिंगरौली में उमस-गर्मी वाला मौसम रहेगा। भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल में बारिश होगी। 

हरदा, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी में भी जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही सतना, सीधी, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस साल मध्य प्रदेश में सामान्य से कम हो सकती है बारिश। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE