नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा निर्माण व अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी आर.एन.व्यास के मार्गदर्शन में मंगलवार को आबकारी उप निरीक्षक कमलेश सोलंकी ने टीम के साथ ग्राम बरखेड़ा और ग्राम भांडिया में दबिश दी। इस दौरान 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और 1500 किलो लहान मौके पर नष्ट किया। आबकारी विभाग कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री को रोकने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की और 1500 किलो लहान भी मौके पर नष्ट कराया। अवैध कारोबार में संलिप्त एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया।
आबकारी निरीक्षक कमलेश सोलंकी ने उक्ता जानकारी देते हुए बताया कि चार अज्ञात तथा एक ज्ञात प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई में आबकारी आरक्षक विष्णु सिंह यादव, महेश गहलोत, दीपक पाटीदार, बलवंत भाटी, सरिता सोनगरा, नगर सैनिक गोविंद सिंह एवं शिवनारायण का सराहनीय योगदान रहा है। यह विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।