मुरैना। आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने तीन सीएमओ का 15 15 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सोमवार को टीएल बैठक के दौरान दिए गए हैं।
बता दे की आयुष्मान कार्ड शासन की सबसे कल्याणकारी योजना है। इसके तहत गरीब लोगों को मुफ्त में इलाज मिलता है। टीएल बैठक में कलेक्टर अंकित अस्थाना आयुष्मान कार्ड वितरण की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि सीएमओ द्वारा आयुष्मान कार्ड की केवाईसी नहीं की गई है। इन गड़बड़ियों के कारण जिले की बदनामी हो रही है तथा आयुष्मान कार्ड वितरण में मुरैना जिले की स्थिति बहुत दयनीय है तथा जिला 52 वें नंबर पर पूरे प्रदेश में आया है। इसके लिए दोषी मानते हुए झुंडपुरा, सबलगढ़ तथा बानमोर के सीएमओ का 15 15 दिन का वेतन काटने की आदेश दिए हैं।