नीमच। अमित कुमार तोलानी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं नवल सिंह सिसोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विक्रम सिंह भदौरिया रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन मार्गदर्शन में आगामी पुलिस आरक्षक भर्ती शारीरिक परीक्षा एवं उप निरीक्षक भर्ती शारीरिक परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस लाइन कनावटी नीमच में आज से प्रतिभागियों का निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण आरंभ किया गया है।
अतः ऐसे बालक बालिका है जो आगामी पुलिस भर्तियों में निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं अधिक से अधिक संख्या में पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु भाग ले।
अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु संपर्क करें-
सूबेदार धर्मेंद्र सिंह- 7000160056,
उपनिरीक्षक मनीष गेहलोत- 7049158530