BREAKING NEWS
KHABAR : मोहर्रम व अवकाश के चलते शाजापुर मंडी तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     बड़वानी में साइबर ठगों के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : मंदसौर नारकोटिक्स एसपी के पति का नर्मदा.. <<     BIG NEWS : साठखेड़ा तालाब की पाल और मुखबिर की सूचना,.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया.. <<     SHOK SMAMCHAR : नहीं रहे कन्हैयालाल गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल.. <<     KHABAR : नगर परिषद मनासा की बैठक में शहर विकास से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : निर्जला एकादशी पर दुर्लभ योग, पढ़े आज का.. <<     KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 7:22 pm
KHABAR : जिले के गांव-गांव में भ्रमण कर रहा विकास रथ शासकीय योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में साबित हो रहा मील का पत्थर, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जिले में तीन विकास रथ भेजे गये है। इन रथों में एलईडी लगी हुई है, एलईडी के माध्यम से विकास पर केन्द्रित फिल्में तैयार की गई है। इन फिल्मों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास रथ पहुंच रहे हैं।विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जा रहे हैं।

इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म भी दिखाई जा रही है। जिसमें मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिलों में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा हैं।13 सितम्बर बुधवार को पिपलौदा क्षेत्र के ग्राम भाटखेडा, कालूखेडा, कंसेर, चिपिया, जेठाना व पंचेवा क्षेत्र में, सैलाना क्षेत्र के ग्राम आम्बापाडा, बत्तीखेडा, कुपडा, आमलिया ढोलकला, लूणी, राधाकुँआ, बरपटी, बरपटी का माल, इन्द्रावल खुर्द क्षेत्र तथा रतलाम शहर के वार्ड क्र. 19 दीनदयाल नगर, मेन रोड, धीरजशाह नगर, ओसवाल नगर, सांई रेसीडेंसी, हिम्मत नगर, वार्ड क्र. 20 शांति निकेतन कालोनी बगीचे से दीनदयाल नगर कालोनी होते हुए बाजना बस स्टैण्ड तक, वार्ड क्र. 21 बाजना बस स्टैण्ड से छोटू भाई की बगीची होते हुए सिलावटों के वास तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

--------------------
नीमच जिले का ग्राम बरखेड़ा और 20 साल की लड़की, जब खेत पर गए पिता तो पीछे से उठाया ये खौफनाक कदम, फिर जैसे ही परिजनों को लगी भनक..., जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

नीमच। जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली कंजार्डा चौकी के बरखेड़ा गांव में मंगलवार को एक 20 साल की लड़की ने चूहा मार दवाई खा ली। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने उसे मोबाइल चलाने से रोका था। इसी बात से नाराज होकर बालिका ने यह कदम उठाया। इसके बाद परिजन उसे तत्काल मनासा के शासकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है।

लड़की के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह जब लड़की मोबाइल चला रही थी, तो उन्होंने उसे मोबाइल चलाने से मना किया और कहा ज्यादा मोबाइल मत चलाया कर। इतना कहने के बाद खेत पर चला गया। इसके बाद उसने पिता के जाने के बाद चूहा मार दवाई खा ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE